दिल्ली में कोरोना वायरस के संपर्क में आए 76 लोग, घरों में ही रहने की सलाह

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए चौथे मरीज के संपर्क में आए 76 लोगों को अपने घरों में ही पृथक रहने की सलाह दी गई है.

नयी दिल्ली : दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए चौथे मरीज के संपर्क में आए 76 लोगों को अपने घरों में ही पृथक रहने की सलाह दी गई है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चौथे मरीज का विदेश जाने का इतिहास नहीं रहा है और एक पेटीएमकर्मी के सपंर्क में आने की वजह से कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ है. उन्होंने बताया कि चौथा मरीज एक कार्यक्रम के दौरान पेटीएमकर्मी के संपर्क में आया था.

अधिकारियों ने बताया कि चौथा मरीज अभी सफदरजंग अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती है. दिल्ली सरकार की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक चौथे मरीज के संपर्क में आने वाले 76 मरीजों की पहचान की गई है और उन्हें घर में ही पृथक रहने की सलाह दी गई है. इसके मुताबकि प्रभावित देशो से आने वाले 1,49,883 लोगों की दिल्ली हवाई अड्डे पर जांच की गई और उन्हें निगरानी में रखा गया है. बुलेटिन के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित देशों से आए 4,494 यात्रियों की सोमवार को जांच की गई.

दिल्ली सरकार ने बताया कि औषधि नियंत्रण विभाग ने दिल्ली सहित देश में सामने आ रहे कोरोना वायरस के मामलों के मद्देनजर सैनिटाइजर की बिक्री को नियंत्रित करने के लिए परामर्श जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक कोरोना वायरस के लिए प्रशिक्षकों के एक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिल्ली सचिवालय में आयोजित किया गया जिसमें 157 प्रतिभागी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >