मनीष सिसोदिया को 7 दिनों की ED रिमांड, कोर्ट ने सुनाया फैसला, 21 मार्च तक टली जमानत पर सुनवाई

Delhi Excise Policy: आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने 17 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है. कोर्ट के फैसले के बाद 7 दिनों तक सिसोदिया ईडी की रिमांड पर रहेंगे. वहीं, उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई अब 21 मार्च को होगी.

Delhi Excise Policy: आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कहीं से भी कम होती नजर नहीं आ रही है. पहले सीबीआई की रिमांड.. अब ईडी करेगी पूछताछ. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज यानी शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 7 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुनवाई के बाद पहले कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा. इसके बाद सिसोदिया को 17 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया.

सिसोदिया को 7 दिनों की ईडी रिमांड: गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज यानी शुक्रवार को आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. पेशी के बाद ईडी ने कोर्ट से सिसोदिया की 10 दिनों की रिमांड मांगी. कोर्ट में ईडी ने बताया कि सिसोदिया ने गलत बयान दिए हैं हमें पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उनका अन्य लोगों से आमना-सामना कराना होगा. दोनों ओर के वकीलों की जिरह होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. बाद में मामले को लेकर सिसोदिया को 7 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया. 

ईडी ने कोर्ट में दी यह दलील: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में ईडी ने आबकारी नीति मामले को लेकर सिसोदिया पर कई आरोप लगाए. ईडी ने कोर्ट में मनीष सिसोदिया पर अपने फोन और अन्य सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया. ईडी ने कहा कि सिसोदिया ने दूसरे लोगों द्वारा खरीदे गए फोन का इस्तेमाल किया. ईडी ने कहा कि रिमांड के दौरान एजेंसी धन के लेनदेन की जांच करेगी. ईडी ने कोर्ट में यह भी कहा कि हमें पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए सिसोदिया का अन्य लोगों से आमना-सामना कराना होगा. इसके अलावा ईडी  ने कोर्ट में यह भी दावा किया दिल्ली की नई शराब नीति से दक्षिण की कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया है. 

Also Read: H3N2 Virus: एच3एन2 वायरस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कड़ी नजर, दो मौत की पुष्टि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >