Chhattisgarh Weather : 25 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh Weather : उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बिहार के ऊपर बने सिस्टम के असर से अगले तीन दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. हालांकि, 20 अगस्त से राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है.

Chhattisgarh Weather : उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बिहार के ऊपर बने सिस्टम के असर से अगले तीन दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. हालांकि, 20 अगस्त से राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है.

अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. जानें मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के वेदर को लेकर क्या दिया अपडेट.

20-08-2026: छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

21-08-2026: प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

22-08-2026: छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

23-08-2026: छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

24-08-2026: प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कोई चेतावनी नहीं.

25-08-2026: प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कोई चेतावनी नहीं.

19 अगस्त को उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई. सरगुजा और रायपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >