Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें रद्द, इन 5 राज्यों के यात्री रहें सावधान

Train Cancelled : अगर आप सितंबर-अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में होने वाले डेवलपमेंट वर्क के कारण छत्तीसगढ़ होकर गुजरने वाली 18 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

Train Cancelled : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे का काम चलने के कारण छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें कुछ दिनों के लिए रद्द रहेंगी. इन ट्रेनों का परिचालन 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक प्रभावित रहेगा. इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस अपने तय रास्ते के बजाय दूसरे रास्ते से चलेगी. वहीं, गीतांजलि एक्सप्रेस अपने सामान्य समय से करीब दो घंटे की देरी से रवाना होगी. ऐसे में अगर आपने इन दिनों ट्रेन से यात्रा का प्लान बनाया है, तो निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें. नीचे चार्ट में देखें कौन सी ट्रेन कब रहेगी कैंसिल.


इन राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा असर

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला के बीच पांचवीं रेल लाइन शुरू करने का काम किया जाएगा. इस दौरान अलग-अलग चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. रेलवे के इस बड़े काम का असर महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार की ओर जाने-आने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा. यानी इन राज्यों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को इस दौरान ट्रेन रद्द होने, मार्ग बदलने या देरी जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.


ये भी पढ़ें: मुंबई से उत्तर भारत जाने वालों के लिए राहत! त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें नंबर और तारीख

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

दिये गये समय के बीच रद्द की गई 18 ट्रेनों में कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. इनमें इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस और हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस प्रमुख हैं. इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख और ट्रेन का स्टेटस पहले से जांच लेना चाहिए, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद परेशानी न हो.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >