Rain Alert : छत्तीसगढ़ में 13 सितंबर तक येलो अलर्ट, बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

Rain Alert : पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 9 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

Rain Alert : छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है. आज 7 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. जानें 13 सितंबर तक कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

08-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है

09-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है. चेतावनी के अनुसार, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है.

10-09-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़  के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग कर पूरा प्रेस रिलीज पढ‍़ने के लिए यहां क्लिक करें.

11-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

12-09-2026 का मौसम : राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. चेतावनी के तौर पर एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.


ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: UP, बिहार, झारखंड और MP समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

13-09-2026 का मौसम : प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है. इस दिन भी एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है.


छत्तीसगढ़ का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >