फर्जी पहचान का बड़ा खेल! छत्तीसगढ़ में 23 संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े गये

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रहे 23 संदिग्ध बांग्लादेशियों को हिरासत में लेकर हड़कंप मचा दिया है.

संदिग्ध बांग्लादेशियों पर आरोप है कि ये लोग फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे यहां रह रहे थे. जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने रविवार (6 सितंबर) को इन सभी को पकड़ा. अब पुलिस दस्तावेजों और उनकी पहचान की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध अवैध घुसपैठियों, बांग्लादेश से आए लोगों और बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान इन 23 संदिग्धों को पकड़ा गया. पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने तक सभी को रायपुर के होल्डिंग सेंटर भेज दिया गया है.

बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजनेश सिंह ने कहा, "STF ने पिछले दो महीनों के दौरान जिले के कई इलाकों में जांच अभियान चलाया. इस दौरान करीब 1,162 लोगों की जांच की गई, जिनमें 23 लोगों के दस्तावेज कथित तौर पर गलत या फर्जी पाए गए."

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, बिलासपुर के एसएसपी राजनेश सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) रश्मीत कौर चावला के नेतृत्व में STF पिछले दो महीने से पूरे जिले में जांच अभियान चला रही थी. इस टीम में सात इंस्पेक्टर शामिल हैं. टीम ने जिले के अलग-अलग इलाकों में लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की, इसी दौरान संदिग्धों को हिरासत में लिया गया.

उन्होंने कहा, "बाद में STF की टीमों को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, जंगीपुर और मालदा समेत कई जिलों में भेजा गया. इन जगहों के बारे में संदिग्धों ने बताया था कि वे यहीं के रहने वाले हैं. टीमों ने वहां जाकर उनकी पहचान और बताए गए पते का सत्यापन किया."

सिंह ने कहा, "इन लोगों ने पहचान साबित करने के लिए जो भी जानकारी और दस्तावेज दिए थे, जांच में वे सभी फर्जी पाए गए."

पुलिस के मुताबिक, ये सभी संदिग्ध बिलासपुर में फेरी लगाकर सामान बेचते थे और करीब दो साल से जिले में आ-जा रहे थे. सभी 23 लोग सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रह रहे थे. पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें 4 सितंबर को रायपुर के होल्डिंग सेंटर भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >