WB News : बीएसएफ ने की 24 घंटे के अन्दर 4.3 करोड़ रुपये के सोने के साथ 4 तस्कर को किया गिरफ्तार

WB News : बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर 24 परगना स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आइसीपी) पेट्रापोल से बीएसएफ की 145वीं बटालियन के जवानों ने एक ट्रक चालक को पकड़ा, जो अपने वाहन में 30 सोने के बिस्कुटों को लेकर बांग्लादेश से भारतीय सीमा में घुसा था.

WB News : पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने दक्षिण बंगाल सीमांत अंतर्गत आने वाले तीन जगहों में तस्करी की घटनाओं को विफल करते हुए सोने के 50 बिस्कुट जब्त किये हैं. उनका वजन लगभग 5.8 किलोग्राम है और कीमत करीब 4.3 करोड़ रुपये आंकी गयी है. इस दौरान बीएसएफ ने एक बांग्लादेशी महिला समेत चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों और जब्त सोने को कस्टम्स विभाग के हवाले कर दिया गया है.

क्या है मामला

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर 24 परगना स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आइसीपी) पेट्रापोल से बीएसएफ की 145वीं बटालियन के जवानों ने एक ट्रक चालक को पकड़ा, जो अपने वाहन में 30 सोने के बिस्कुटों को लेकर बांग्लादेश से भारतीय सीमा में घुसा था. आरोपी का नाम उज्जवल मंडल है. पूछताछ में उसने बताया कि उसे सोने के 30 बिस्कुट बनगांव में एक शख्स को देने थे. हालांकि, वह आइसीपी पेट्रापोल में ही पकड़ लिया गया.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का कटाक्ष, भाजपा ने बंगाल में छीन ली 26,000 शिक्षकों की नौकरी और अब पैसे देकर खरीद रहें है वोट

बीएसएफ दो युवकों को सोने के 18 बिस्कुटों के साथ पकड़ा

बुधवार सुबह ही आइसीपी पेट्रापोल से एक बांग्लादेशी महिला को तलाशी के दौरान पकड़ा गया. उसके कब्जे से सोने के दो बिस्कुट बरामद किये गये. आरोपी का नाम दिलरुबा अख्तर है. इधर, सीमा चौकी हरिदारपुर इलाके से बीएसएफ दो युवकों को सोने के 18 बिस्कुटों के साथ पकड़ा, जो बस से कोलकाता की ओर जा रहे थे. दोनों के नाम तापस राय और अभिजीत साहा बताये गये हैं.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का आरोप- भाजपा ने लिखी संदेशखाली घटना की ‘पटकथा’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >