Bizarre News: एयरपोर्ट से महिला ने खरीदा सूटकेस, खोलते ही उड़ गए होश, जानें क्या था कारण

Bizarre News: एयरपोर्ट से एक महिला ने एक पुराना सूटकेस खरीदा, लेकिन जैसे ही उसने इसे खोला उसके होश उड़ गए. आखिर इस पुराने सूटकेस में ऐसा क्या था.

Bizarre News: अगर आपने कभी फ्लाइट से सफर किया होगा तो आपको यह बात जरूर पता होगी कि अक्सर जब एयरपोर्ट पर आपका कोई सामान छूट जाता है तो एयरपोर्ट अथॉरिटी उसे आपके घर तक पहुंचाती है. लेकिन, बता दें इसके पीछे भी कुछ प्रोसेस होते हैं जिन्हें पूरा करना होता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कई ऐसे एयरपोर्ट्स भी होते हैं जहां खोये हुए सूटकेस या फिर कोई भी सामान बेचा जाता है. इन चीजों के लिए आपको काफी कम कीमत चुकानी पड़ती है. कीमत कम होने की वजह से कई बार लोग इन्हें खरीद भी लेते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही पुराना सामान खरीदने का मामला सामने आया है. बता दें एक महिला ने एयरपोर्ट से पुराना सूटकेस खरीदा क्योंकि इसकी कीमत काफी कम थी. लेकिन, जब उस महिला ने इस सूटकेस को खोला तो उसके होश उड़ गए. आखिर इस सूटकेस में ऐसा क्या था? चलिए जानते हैं.

क्या कहती है मीडिया रिपोर्ट्स

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार एक टिकटॉक यूजर जिसका नाम बेकीज़ बाजार है उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से एक पुराना सूटकेस खरीदा. लेकिन, उसके अंदर से जो चीज निकली उसने उन्हें भयभीत कर दिया. इस घटना से जुडी एक वीडियो भी बेकीज़ ने शेयर की है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, क्‍या आपको लगता है क‍ि एयरपोर्ट से खोया हुआ सामान खरीदना कोई घोटाला है? मैंने एक प्रोडक्‍टर ऑर्डर कर मंगाया था और देख‍िए क्‍या मिला?

Also Read: Bizarre News: बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट किया नोटो से भरा बैग,असलियत जान लड़की पहुंची पुलिस स्टेशन

Also Read: Bizarre News: खतरनाक जहर को पीकर भी जिंदा बच गया ये इंसान, हरकतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Also Read: Bizarre News: सस्ते कीमत पर बेचा जा रहा 200 साल पुराना कॉटेज, जानें क्या है कारण

सूटकेस के अंदर थी ये चीजें

बेकीज ने जो वीडियो शेयर की है उसमें आप उन्हें एक बड़ा नीला रंग का सूटकेस खोलते हुए देख सकते हैं. सामने आयी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने इस सूटकेस को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से करीबन 8,000 रुपये में खरीदा था. जानकारी के अनुसार इस सूटकेस को ऑफिशियल तौर पर खोया हुआ मान लिया गया था. कारण यहीं था कि यह सूटकेस सेल के लिए अवेलेबल थी. जब बेकीज़ ने इस सूटकेस को पहली बार खोला तो इसके अंदर से उन्हें टी-शर्ट, ट्रेडिशनल ड्रेस, पायजामा, एक मेकअप बैग और एक टॉमी हिलफिगर का कोट बरामद हुआ. ये सभी चीजें इस्तेमाल की जा चुकी थीं.

Also Read: Bizarre News: घर में खड़ी रही कार और बैंक खाते से कट गया टोल टैक्स, जानें कैसे?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >