बिहार के खगड़िया में युवक की गोली मारकर हत्या, बगीचे से शव बरामद, घटना की जांच में जुटी पुलिस

बिहार के खगड़िया में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मृत युवक के सीने में एक और सिर में एक गोली लगी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है.

खगड़िया. बिहार के खगड़िया में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव को बगीचे में फेंक दिया था. शुक्रवार की सुबह जब युवक का शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी गई है. युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. घटना पसराहा थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान शेरगढ़ गांव के रहने वाले नेहरू यादव (25 वर्ष) के रूप में हुई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि युवक की हत्या गोली मारकर की गयी है. लोगों के बीच चर्चा है कि युवक की हत्या आपसी रंजिश में की गयी है. मृत युवक के सीने में एक और सिर में एक गोली लगी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है. घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि बहुत जल्द इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. टीम गठित कर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

Also Read: रोहतास में मिली बेहोशी की हातल में किशोरी, हाथ पर लिखा था मोबाइल नंबर, मामले की जांच में जुटी पुलिस
जमुई में एक बुजुर्ग को मारी गोली

बिहार के जमुई में दो पक्षों के बीच शुरू हुई मारपीट के दौरान देखते ही देखते गोली चलने लगी. गोली एक बुजुर्ग को लग गयी है. मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल हो गये है. जबकि चार लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह जमीन विवाद दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से चल रहा था. जमीन पर बांधे जानवरों को हटाने के लिए काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इस गोलीबारी में बुजुर्ग महेश्वर यादव के बाएं पैर के घुटने में गोली लग गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >