जहानाबाद में रेलवे लाइन पार कर रहा था युवक, पटना-हटिया एक्सप्रेस से कटकर मौत

जहानाबाद में एक युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था. इसी बीच पटना-हटिया एक्सप्रेस से कटकर उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी जीआरपी द्वारा परिजनों को दी गयी. सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया.

जहानाबाद. बिहार के जहानाबाद एक दुखद खबर आ रही है. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट हाल्ट के समीप रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक युवक हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान किंजर निवासी विवेक कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी जीआरपी द्वारा परिजनों को दी गयी. पोस्टमार्टम हाउस के समीप पहुंचे परिजनों को पोस्टमार्टम के शव सौंप दिया गया.

पटना-हटिया एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत

बताया जा रहा है कि कोर्ट हाल्ट के समीप युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था. इसी दौरान पटना-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन आ गयी. मृतक के पास से आधार कार्ड मिला. जिससे उसकी पहचान हुई. आधार कार्ड में मिली जानकारी के अनुसार ही परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. जीआरपी द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त युवक कोर्ट हाल्ट के आसपास ही किराये के मकान में रहता था.

Also Read: कटिहार: रसोई घर में लटकता मिला विवाहिता का शव, पति और ससुर गिरफ्तार, मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
ट्रेन से कटकर युवक की मौत

किंजर बाजार निवासी युवक विवेक ठाकुर पिता राजकुमार ठाकुर की जहानाबाद कोर्ट स्थित रेलवे गुमटी के पास हुई ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु की खबर जैसे ही किंजर बाजार में आई, बाजार के लोग जहानाबाद में विभिन्न लोगों से संपर्क साध कर इस बुरी खबर की पड़ताल करने लगे. जैसे ही लोगों को मालूम हुआ कि यह बुरी खबर पूरी तरह सत्य है तो फिर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >