Bihar Weather News Live: बिहार में इस दिन होगी बारिश, एक बार फिर शीतलहर और कोल्ड डे की बनेगी स्थिति

Bihar Weather News Live: पटना सहित पूरे बिहार में गुरुवार की सुबह कोहरा और गलन वाली ठंड से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. आज से प्रदेश में गलन वाली ठंड शुरू है. मौसम अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर

Live Updates
9:21 PM. 20 Jan 22 3:51 PM. 20 Jan

बिहार भीषण सर्दी की चपेट में

बिहार भीषण सर्दी की चपेट में है. आज यानि गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी सूखी और बर्फीली हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही. इसके कारण पटना, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गया, सुपौल, पूर्वी चंपारण और अररिया में लगातार दूसरे दिन कोल्ड डे की स्थिति बनी. शेष बिहार के मैदानी इलाके में भी कोल्ड डे की स्थिति लगातार बनी हुई है.

9:21 PM. 20 Jan 22 3:51 PM. 20 Jan

ठंड से वृद्ध महिला की मौत

फुलवारीशरीफ प्रखंड के ढिबड़ा पंचायत के कनकटी चक गांव में मंगलवार को ठंड लगने के कारण जागरुप राम की पत्नी शान्ति देवी 60 वर्ष की मौत हो गयी. प्रखंड सचिव ने कहा कि कड़ाके की ठंड से गरीब महादलित महिला की मौत हुई है.

9:21 PM. 20 Jan 22 3:51 PM. 20 Jan

न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर घटा

बिहार में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर सिर्फ पांच से छह डिग्री का रह गया है. इधर 36 जिलों का न्यूतनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास या इससे कम रहा है. सबसे कम न्यूनतम तापमान 7. 4 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा में दर्ज किया गया.

9:21 PM. 20 Jan 22 3:51 PM. 20 Jan

फिर अचानक मौसम लेगा करवट

22 से 24 जनवरी तक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जायेगा. बारिश शुरू हो जायेगी. ठनका भी गिरेगा. उसके बाद एक बार फिर शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनेगी. दरअसल, इस साल पश्चिमी विक्षोभ देरी से सक्रिय हुआ, लेकिन हर हफ्ते इसकी सक्रियता बता रही है कि पूरे जनवरी तक सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है. आइएमडी ने इस आशय का पूर्वानुमान भी जारी किया था.

9:21 PM. 20 Jan 22 3:51 PM. 20 Jan

बिहार में और ठंड बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से आसमान में बदली छाये रहने के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है. इससे बिहार में और ठंड बढ़ जायेगी. तापमान लुढ़कने से फिर कपकपी वाली ठंड शुरू हो जाएगी.

9:21 PM. 20 Jan 22 3:51 PM. 20 Jan

गया का न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री, गलन ठिठुरन बढ़ी

गया जिले में पिछले तीन दिनों से कंपकंपाती ठंड से ठिठुर रहा है. बर्फीली हवा ऐसी सता रही है कि पानी से हाथ धोने पर जैसे लग रहा है कि बर्फ हाथ पर रखा हो. मौसम विभाग के अनुसार गया का न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री व अधिकतम पारा 15.3 सेल्सियस रहा .

मुख्य बातें

Bihar Weather News Live: पटना सहित पूरे बिहार में गुरुवार की सुबह कोहरा और गलन वाली ठंड से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. आज से प्रदेश में गलन वाली ठंड शुरू है. मौसम अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >