Weather forecast, Bihar Flood LIVE Updates: कोसी, बागमती समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों में अलर्ट जारी
राज्य में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण कोसी, बागमती, कमला बलान, अधवारा, महानंदा नदियों के जलस्तर और ऊपर चढ़ गया है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार इन सभी नदियों के साथ घाघरा नदी के जलस्तर में मंगलवार को भी बढ़ोतरी की संभावना है. जल संसाधन विभाग ने सभी तटबंधों को सुरक्षित होने का दावा किया है. गंडक, कमला बलान, बागमती एवं अधवारा समूह की अन्य नदियों के जल संग्रह क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण इनके जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है. इससे दरभंगा मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और खगड़िया जिले के साथ-साथ पूर्वी चंपारण, शिवहर, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता जतायी है. आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों से निगरानी रखने और संभावित बाढ़ के मद्देनजर सभी आवश्यक कार्रवाई कर लेने का निर्देश दिया है.
मुख्य बातें