Weather Today 07 December 2022: बिहार में अब सतायेगी ठंड, गिरेगा पारा, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में अब ठंड सतायेगी. रात का तापमान 9 डिग्री नीचे तक जा सकता है. पछिया हवा से कनकनी वाली सर्दी पड़ेगी. जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री और न्यूनतम 9-11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

पटना. दिसंबर के पहले सप्ताह तक काबू में रहा ठंड अब जोर पकड़ेगा. रात का तापमान 9 डिग्री नीचे तक जा सकता है. पछिया हवा से कनकनी वाली सर्दी पड़ेगी. जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री और न्यूनतम 9-11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. औसतन 4-6 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी. मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं. मंगलवार को धूप में तपिश नहीं दिखी. शाम होते कनकनी महसूस हुई. मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >