Video: भागलपुर के बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में दिन भर लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़, लगाया गया दूध का भोग

सोमवार को परंपरागत तरीके से नाग पंचमी का त्योहार मनाया गया. नाग देवता को दूध का भोग लगाया गया. इधर सावन की सातवीं सोमवारी के मौके पर शिवालय में भक्तों के भीड़ उमड़ पड़ी.

सोमवार को परंपरागत तरीके से नाग पंचमी का त्योहार मनाया गया. नाग देवता को दूध का भोग लगाया गया. इधर सावन की सातवीं सोमवारी के मौके पर शिवालय में भक्तों के भीड़ उमड़ पड़ी. भागलपुर जिले के नाथनगर बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में सातवीं सोमवारी पर बाबा पर जल चढ़ाने को लेकर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है. महिला श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बाबा नन्दी से मन्नते की कामना भी की. मंदिर में बोल बम के जयकारे के साथ भोले बाबा के भजन पर श्रद्धालु झूम रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >