Bihar Politics: महुआ सीट पर मचे घमासान के बीच तेज प्रताप ने दी चेतावनी, बोले- जो पद का लोभी है वो रोएगा

Bihar Politics: राजद नेता तेज प्रताप यादव ने 2025 में महुआ विधानसभा सीट को लेकर पूछे गए सवाल पर बिना नाम लिए मौजूदा विधायक को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि जो पद का लोभी है वो रोएगा.

Bihar Politics: बिहार में इस साल चुनाव है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव भी तैयारियों में जुट गए हैं. हर चुनावी सभा में वो कह रहे हैं कि इस साल बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी. इस बीच वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट को लेकर उनकी पार्टी में अंदरूनी कलह तेज हो गई है. लालू यादव के बड़े लाल और हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा था कि वो महुआ से चुनाव लड़ेंगे क्योंकि उन्होंने यहां बहुत सरे काम करवाए हैं. फिलहाल इस सीट से राजद के मुकेश रौशन विधायक हैं. तेज प्रताप के बयान के बाद मुकेश रोने लगे थे. उन्होंने कहा था कि पार्टी अगर टिकट नहीं देगी तो हम क्लिनिक चलाएंगे. अब एक बार फिर तेज प्रताप यादव ने इस सीट को लेकर चेताया है.

तेज प्रताप यादव बोले- वो पद के लोभी है इसलिए रो रहे हैं

तेज प्रताप यादव ने निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में महुआ विधानसभा सीट को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा है कि जो पद का लोभी है वो रोएगा. तेज प्रताप यादव ने कहा, “जब महुआ की जनता या कही भी बिहार की जनता अपने नेता की डिमांड करती है तो नेता जाते हैं. लेकिन अभी तक ऐसी बात नहीं की है उन्होंने. जनता के सामने उन्होंने अपना छाप छोड़ दिया ना कि हम पद के लोभी हैं. वो पद के लोभी हैं इसलिए रो रहे हैं. हम वहां ये सब तो नहीं कर रहे हैं. रोने से आपको लगता है कि यह कुर्सी हमारा है. कुर्सी तो किसी कि है नहीं तो हमको कुर्सी के लिए क्यों रोना? ऐसी बात नहीं है कि हमको कुर्सी के लिए रोना है. जो पद का लोभी है वो रोएगा.”

राकेश रौशन ने क्या जवाब दिया था

तेज प्रताप के ऐलान के बाद महुआ सीट से वर्तमान विधायक मुकेश रौशन ने रोते हुए कहा था, “हम खेत जोतेंगे क्या? हम भी डॉक्टर हैं. जनता का सेवा करेंगे. समाज सेवा करेंगे. जनता का सेवा करने का बहुत सारा मौका मिलता है. लोकतंत्र में जनता मालिक है. पार्टी का जो निर्णय होगा वो सर्वोपरि होगा. मैं संघर्ष के लिए जाना जाता हूं. लालू यादव के विचारों के साथ खड़ा रहूंगा. तेज प्रताप यादव जहां से चाहे वहां से लड़ सकते हैं. मैं पहले से ही डॉक्टर हूं, क्लिनिक चलाऊंगा. वो डिग्री तो ताउम्र रहेगी ही.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेज प्रताप ने गिनाया था काम

तेज प्रताप यादव ने कहा था, “अगली बार महुआ से ही विधानसभा चुनाव लडूंगा. मैंने यहां विकास के कई काम किये. महुआ में मैंने सड़क, अस्पताल और स्कूल बनवाया. इतना विकास का काम किया तो हम नहीं तो और कौन यहां से चुनाव लड़ेगा.’ मालूम हो कि 2015 तेज प्रताप पहले भी महुआ सीट से चुनाव जीत चुके हैं. तब तेज प्रताप सीएम नीतीश की महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे.

इसे भी पढ़ें: ‘लालू यादव के कई विधायक एनडीए के संपर्क में’, बीजेपी विधायक शैलेंद्र ने किया बड़ा दावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >