अपहरण कांड का खुलासा: दिल्ली से लापता दो किशोरियां मुजफ्फरपुर से मिलीं, 2 आरोपी भी धराए

Hajipur News : दिल्ली के कापासहेड़ा थाना क्षेत्र का मामला. सूचना पर दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर नाबालिगों को बरामद किया. साथ ही आरोपियों को भी पकड़ा.

हाजीपुर से विनय पटेल की रिपोर्ट
Hajipur News : दिल्ली के कापासहेड़ा थाना क्षेत्र से अपहृत दो नाबालिग किशोरियों को पुलिस ने शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीघरा से सकुशल बरामद कर लिया. इस कार्रवाई में दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है.

वैशाली के बेलसर निवासी है दोनों आराेपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के मनोरा गांव निवासी दीपक पासवान और उसके चचेरे भाई देव के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ दिल्ली के कापासहेड़ा थाने में मामला दर्ज था, जिसमें आरोप है कि उन्होंने दो नाबालिग लड़कियों को शादी की नीयत से से अपने साथ ले जाया था.

किशाेरियों व आरोपियों को पुलिस ले गयी दिल्ली

बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और दोनों किशोरियों तथा दोनों आरोपितों को अपने साथ दिल्ली ले गई, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सुबह में ही दिल्ली पुलिस की दबिश, जांच जारी

सूत्रों के अनुसार, इससे पहले शुक्रवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बेलसर थाना क्षेत्र के मनोरा गांव स्थित आरोपितों के घर पर छापेमारी की थी. हालांकि उस समय न तो किशोरियां मिली थीं और न ही दोनों आरोपी. इसके बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाते हुए लगातार छापेमारी जारी रखी.

शनिवार को मुजफ्फरपुर के दीघरा इलाके में कार्रवाई के दौरान दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया गया और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें. ट्रक ने सड़क किनारे बैठे अधेड़ को टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर पलटा, जान भी गयी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >