(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)
Hajipur News: वैशाली जिला प्रशासन द्वारा आपदा राहत के तहत विभिन्न स्थानीय आपदाओं में जान गंवाने वाले 13 लोगों के आश्रित परिवारों के बीच कुल 52 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक वितरण किया गया. इस दौरान आयोजित विशेष शिविर में लाभार्थी परिवारों को यह सहायता राशि प्रदान की गई.
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार सहायता राशि निम्नलिखित मामलों में प्रदान की गई—
- पानी में डूबने से 11 लोगों की मृत्यु
- अगलगी की घटना में 1 व्यक्ति की मृत्यु
- आंधी-तूफान से 1 व्यक्ति की मृत्यु
इन प्रखंडों के परिवारों को मिला लाभ
- राघोपुर: 3 परिवार
- हाजीपुर: 3 परिवार
- पातेपुर: 4 परिवार
- बिदुपुर: 1 परिवार
- भगवानपुर: 1 परिवार
- राजापाकर: 1 परिवार
लंबित मामलों का भी हुआ निपटारा
विशेष शिविर के दौरान वर्षों से लंबित आपदा राहत मामलों का भी निपटारा किया गया. इनमें वर्ष 2022, 2023 और 2024 के एक-एक मामले तथा वर्ष 2025 के 10 मामलों का निष्पादन किया गया.
कुल मिलाकर 13 पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान की गई.
प्रशासन का आश्वासन
जिला प्रशासन ने कहा कि आपदा पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के लिए आगे भी इसी तरह त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी. सरकार की यह अनुदान राशि प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक संबल का कार्य करती है, हालांकि जीवन की क्षति की भरपाई संभव नहीं है.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
