Bridge In Bihar: देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, दियारा से पटना बस 5 मिनट में पहुंचेंगे

Bridge In Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन कर दिया है. इसी के साथ बिहार में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है. वहीं, अब पटना से राघोपुर अब बस 5 मिनट में पहुंचा जा सकेगा.

Bridge In Bihar: बिहारवासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक और बड़ा तोहफा सौंप दिया है. आज सीएम नीतीश ने देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन कर दिया है. जिसके बाद दियारा क्षेत्र के लोग अब से बस 5 मिनट में पटना पहुंच सकेंगे. बता दें कि, सिक्स लेन पुल परियोजना के पहले लेन का काम पूरा हो गया, जिसके बाद इसे लोगों के लिए चालू कर दिया है. पटना से राघोपुर सीधे कनेक्ट होगा. बता दें कि, राघोपुर के लोग बरसात के समय नाव के सहारे पटना आना-जाना करते थे. लेकिन, पुल के बन जाने के बाद लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी.

पुल की ये है खासियत…

पुल को लेकर खास बात यह है कि, एल एंड टी और देवू जॉइंट वेंचर के द्वारा निर्माण किया जा रहा यह पुल देश का सबसे लंबा केबल ब्रिज है. इसका निर्माण कार्य 16 जनवरी 2017 में शुरू हुआ था. इसमें टोटल 67 पाए हैं. प्रोजेक्ट के पूरा होने में खर्च की बात की जाए तो, इसमें कुल 4988.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इसमें जमीन अधिग्रहण पर 696.60 करोड़ और पुल निर्माण पर 4291.80 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इधर, अप्रोच रोड के साथ पुल की टोटल लंबाई 22.760 किलोमीटर है. जिसमें मुख्य पुल करीब 9.76 किलोमीटर लंबा है.

पुल से इन्हें मिलेगा खास फायदा

बता दें कि, पीपा पुल के सहारे राघोपुर से पटना आना-जाना लोगों का होता है. लेकिन, मानसून के समय गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पीपा पुल को खोल दिया जाता है. जिसके कारण राघोपुर से कनेक्टिविटी टूट जाती है. लेकिन इस स्थायी पुल के तैयार होने से दियारा के लोग सालभर आवागमन कर सकेंगे. बता दें कि, इस सिक्स लेन पुल के जरिये लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ व्यापार, परिवहन और निवेश के नए रस्ते भी बनेंगे. इसके अलावा पुल के खुल जाने से महात्मा गांधी सेतु पर भार भी कम होगा. बता दें कि, पुल का काम 2027 तक पूरा कर लेने की योजना है.

Also Read: Bihar Election: विधानसभा चुनाव से पहले आयोग की बड़ी तैयारी, घर-घर पहुंचेगी टीम, जानिए क्यों ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >