बकरी चोरी के विवाद में पिता-पुत्री को चाकू घोंप किया घायल

महनार : महनार थाना क्षेत्र की समरस्तपुर पंचायत के भरहों गांव में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब बकरी चोरी होने के विवाद को लेकर पिता-पुत्री पर जानलेवा हमला किया गया. घायल 40 वर्षीय अफजल हुसैन और उसकी बेटी 14 वर्षीया जन्नत को इलाज के लिए महनार पीएचसी में भरती किया गया. डाॅक्टरों […]

महनार : महनार थाना क्षेत्र की समरस्तपुर पंचायत के भरहों गांव में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब बकरी चोरी होने के विवाद को लेकर पिता-पुत्री पर जानलेवा हमला किया गया. घायल 40 वर्षीय अफजल हुसैन और उसकी बेटी 14 वर्षीया जन्नत को इलाज के लिए महनार पीएचसी में भरती किया गया. डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. नये साल के दूसरे दिन ही चाकूबाजी की घटना से पुलिस महकमे में भी खलबली मच गयी. आननफानन में पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की विस्तृत जानकारी ली.

घायलों के बयान पर पड़ोसी जाकिर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इधर, घटना को अंजाम देने के बाद जाकिर घर छोड़ कर फरार हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि अफजल हुसैन की एक बकरी पूर्व में चोरी हुई थी. नये साल के दिन भी उसकी बकरी को चुराने का प्रयास किया गया. इसी बात को लेकर अफजल हुसैन और जाकिर के बीच सोमवार की सुबह नोक- झोंक हाेने लगी. इसी दौरान जाकिर ने एक तेज हथियार से अफजल हुसैन पर जानलेवा हमला बोल दिया.

सीने पर वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. अपने पिता को लहूलुहान हालत में देख बेटी जन्नत जब वहां पहुंची, तब उसके ऊपर भी प्रहार किया गया. इस घटना में जन्नत का हाथ जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर गांव के कुछ लोग ऐन मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव नहीं करते, तो जाकिर दोनों की मौके पर मौत के घाट उतार देता. वहीं, दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश राय, मुखिया चंद्रकला देवी ने घटना की निंदा की है. ग्रामीणों ने बताया कि छोटी-छोटी बात को लेकर इनसान की जिंदगी से खिलवाड़ करना ठीक नहीं है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ही मो अफजल हुसैन और उनकी पुत्री जन्नत को गंभीर अवस्था में महनार प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र पहुंचाया था. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर कृष्णा ने प्राथमिक उपचार किया हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों की बचायी जान
प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपित घर छोड़ कर हुआ फरार
हमलावर हुआ फरार
भरहो गांव के मो. अफजल हुसैन के फर्द बयान पर उसी गांव के जकीर मियां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में चाकू घोंप कर पिता-पुत्री की हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
अभय कुमार, थानाध्यक्ष महनार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >