लालगंज : पटना में रह कर इंटर की तैयारी कर रहे छात्र रोहन राज की मौत पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन से कट कर हो गयी. स्थानीय लोगों ने उसके बैग में रखे प्रमाण पत्रों के आधार पर उसकी पहचान लालगंज बाजार के गोला रोड निवासी संजीव सिंह के 18 वर्षीय पुत्र रोहन राज के रूप की. इसके बाद लोगों ने मृतक के पिता संजीव सिंह को मोबाइल से सूचना दी. रोहन का शव रविवार को गांव लाया गया. शव के गांव आते ही पूरे परिवार एवं गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. इस संबंध में मृतक रोहन राज के पिता संजीव सिंह ने बताया कि उसका लड़का इंटर का छात्र था.
इंटर के छात्र की पटना में ट्रेन से कट कर मौत
लालगंज : पटना में रह कर इंटर की तैयारी कर रहे छात्र रोहन राज की मौत पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन से कट कर हो गयी. स्थानीय लोगों ने उसके बैग में रखे प्रमाण पत्रों के आधार पर उसकी पहचान लालगंज बाजार के गोला रोड निवासी संजीव […]

वह पटना में रह का तैयारी करता था. शनिवार को घर पर आयोजित पूजा में शामिल होने के लिए अपने हॉस्टल से चला था, तभी राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी.