तीन फरार वारंटी गिरफ्तार
महुआ सदर : महुआ थाने कि पुलिस ने शनिवार की देर रात समकालीन अभियान के अंतर्गत वर्षों से फरार तीन वारंटियों सहित दो नामजद अभियुक्तों को उनके संभावित ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर ने बताया कि महुआ थाना कांड संख्या 185-16 के नामजद अभियुक्तों शंभोपट्टी निवासी लखन पासवान, मेवा पासवान को जेल भेज दिया गया. वहीं, वर्षों से फरार चल रहे तीन वारंटियों को न्यायालय द्वारा निर्गत रिकॉल दिलाने पर महुआ थाने से मुक्त कर दिया गया.
दो नामजद अभियुक्तों को उनके संभावित ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया गया
