डूबते-डूबते बचा किशोर स्थिति नाजुक

देसरी : देसरी गंगा में बढ़ते जल स्तर से देसरी थाना क्षेत्र का गणियारी गांव गंगा नदी के पानी से घिर गया हैं. रविवार की दोपहर वरियारपुर गांव निवासी गणेश राय का 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार गणियारी से पानी भरे सड़क से पैदल चल कर घर आ रहा अधिक पानी रहने के कारण वह […]

देसरी : देसरी गंगा में बढ़ते जल स्तर से देसरी थाना क्षेत्र का गणियारी गांव गंगा नदी के पानी से घिर गया हैं. रविवार की दोपहर वरियारपुर गांव निवासी गणेश राय का 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार गणियारी से पानी भरे सड़क से पैदल चल कर घर आ रहा अधिक पानी रहने के कारण वह डूबने लगा. संयोग था की उसके पीछे कुछ दूरी पर आ रहे एक व्यक्ति ने उसे डूबने से बचाया और बाहर निकाला. पानी में डूबने के कारण उसके पेट मेें पानी चला गया.

नाव की कमी रहने के कारण लोग तैर कर गहरे पानी से आते-जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >