उद्घाटन करते पूर्व विधायक.
बिदुपुर/अक्षयवट नगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एंड एजुकेशनल स्टडीज प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर सैकड़ों मरीजों को मुफ्त में इलाज किया गया. प्रखंड की रहिमापुर पंचायत अंतर्गत इस्माइलपुर गांव में लगने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह, प्राचार्य प्रो. उमानाथ शर्मा एवं पूर्व जिला मुखिया संघ अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच का परिणाम है
कि बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत किया गया. उन्होंने कहा कि इस केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से नि:शुल्क जांच का आयोजन कर सैकड़ों मरीजों का मुफ्त में इलाज हुआ. इसके लिए संस्था के निदेशक हंसराज भारद्वाज को धन्यवाद दिया.
विदित हो कि शिविर में छह सदस्यीय चिकित्सकों की टीम डॉ विवेकानंद झा, डॉ अशरफ बदर, डॉ अंजलि, डॉ रंजीत रंजीत कुमार, डॉ संजीव कुमार, डॉ पूर्णिमा द्वारा सैकड़ों मरीजों का हृदय,पेट, आंख, दांत एवं अन्य बीमारियों का इलाज मुफ्त में किया गया. मौके पर प्रो राजेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, शिवपूजन कुमार आदि उपस्थित थे. आगंतुक अतिथियों का स्वागत प्राचार्य प्रो उमानाथ सिंह ने किया.
