देसरी : सहदेई बुजुर्ग क्षेत्र की नयागांव पश्चिमी पंचायत के बरियारपुर गांव के उपभोक्ता डीलर की मनमानी से परेशान हैं. इसको लेकर उपभोक्ताओं ने डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया. उपभोक्ताओं का कहना था कि वार्ड संख्या 4, 3,10 के 34 कार्डधारी जनवितरण प्रणाली के विक्रेता सुबोध कुमार यादव के यहां से राशन-केराेसिन का उठाव करते हैं. जिस समय लाने जाते हैं, डीलर के द्वारा कम मात्रा में सामान दिया जाता है और पैसा पूरा लिया जाता है. जब इसका विरोध करते हैं , तो उनके द्वारा कहा जाता है कि जहां जाना है जाओ.
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने अपना राशन कार्ड दिखाते हुए कहा कि बीते वर्ष दिसंबर का राशन दिया है और जनवरी एवं फरवरी माह कार्ड पर अंकित कर दिया है. इसका शिकायत संबंधित पदाधिकारी के यहां आवेदन देकर सुबोध राय के यहां से खाद्यान्न बंद कर किसी नजदीकी डीलर के यहां से खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की थी. पर छह माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी और वह छह माह से राशन-केराेसिन से वंचित हैं. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नितेश कुमार ने बताया कि राशन उठाव को लेकर दो बार तिथि निधारित कर खुद बंटवाने के लिए पहुंचे पर उक्त उपभोक्ता नहीं पहुंचे. यह मामला लोक निवारण जन शिकायत पदाधिकारी के पास लंबित है. उधर, डीलर सुबोध राय ने बताया कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है.
