विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए बाधित रही नेट सेवा

हाजीपुर : विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए विभिन्न दूरसंचार कंपनियों ने रविवार को अपनी नेट सेवा बंद रखी. नेट सेवा बाधित रहने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. नेट सेवा बाधित रहने के कारण बेचैन लोग दिन भर एक-दूसरे से इसके बारे में जानकारी लेते रहे. […]

हाजीपुर : विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए विभिन्न दूरसंचार कंपनियों ने रविवार को अपनी नेट सेवा बंद रखी. नेट सेवा बाधित रहने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. नेट सेवा बाधित रहने के कारण बेचैन लोग दिन भर एक-दूसरे से इसके बारे में जानकारी लेते रहे.

अंत में कुछ साइबर कैफे संचालकों ने बताया कि पड़ोसी सारण जिले में नेट के दुरुपयोग से भड़की सामाजिक हिंसा की लौ को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती तौर पर विभिन्न दूरसंचार कंपनियों को नेट सेवा बंद करने के निर्देश दिया है और उसी के अनुपालन में साइबर कैफे बंद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >