जंदाहा : प्रखंड क्षेत्र के दुलौर गांव में बीती रात ढिबरी से आग लग जाने से पांच घर पूरी तरह जल गये. दो घर आंशिक रूप से जल गये. गांव निवासी मंजय सहनी के घर में जल रहे दिये से आधी रात को अचानक आग लग गयी. आग की चपेट में संजय सहनी, विजय सहनी, सुजीत सहनी एवं अजीत सहनी के घर भी पूर्ण रूप से जल गये. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. अंचलाधिकारी ने सभी अग्निपीड़ित परिवारों को सोमवार को राहत मुहैया कराने की बात कही.
ढिबरी से लगी आग में पांच घर जले
जंदाहा : प्रखंड क्षेत्र के दुलौर गांव में बीती रात ढिबरी से आग लग जाने से पांच घर पूरी तरह जल गये. दो घर आंशिक रूप से जल गये. गांव निवासी मंजय सहनी के घर में जल रहे दिये से आधी रात को अचानक आग लग गयी. आग की चपेट में संजय सहनी, विजय सहनी, […]
