आग लगने से घर व सामान जले

अक्षयवटनगर : बिदुपुर प्रखंड की मझौली पंचायत में मझौली गांव स्थित एक घर में आग लग गयी. मालूम हो कि मझौली के गणेश कुमार राय के घर में खाना बनाने के क्रम में आग लग गयी. इससे घर में रखा दो बोरा गेहूं, चावल तथा चोकर तथा अन्य सामान जल कर राख हो गया. आग […]

अक्षयवटनगर : बिदुपुर प्रखंड की मझौली पंचायत में मझौली गांव स्थित एक घर में आग लग गयी. मालूम हो कि मझौली के गणेश कुमार राय के घर में खाना बनाने के क्रम में आग लग गयी. इससे घर में रखा दो बोरा गेहूं, चावल तथा चोकर तथा अन्य सामान जल कर राख हो गया.
आग की लपट इतनी तेज थी कि अगर स्थानीय लोगों ने तेजी से उस काबू नहीं पाया होता, तो और कई घर जल कर स्वाहा हो जाते. स्थानीय लोगों ने अपनी तत्परता दिखाते हुए चापाकल और पंपसेट लगा कर आग पर काबू पाया. सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया अजय कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और उचित मुआवजा देने की मांग अंचलाधिकारी से की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >