बालश्रम से होगा मुक्त हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 77

हाजीपुर : भगवानपुर एनएच 77 को बालश्रम से मुक्त होगा. बीडीओ नरेंद्र प्रसाद ने प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित बैठक में इसकी घोषणा की. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख वैद्यनाथ चौधरी ने की. उन्होंने कहा कि जहांगीरपुर पटेढ़ा को बालश्रम से मुक्त आदर्श पंचायत बनाया जायेगा. बैठक में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया […]

हाजीपुर : भगवानपुर एनएच 77 को बालश्रम से मुक्त होगा. बीडीओ नरेंद्र प्रसाद ने प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित बैठक में इसकी घोषणा की. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख वैद्यनाथ चौधरी ने की. उन्होंने कहा कि जहांगीरपुर पटेढ़ा को बालश्रम से मुक्त आदर्श पंचायत बनाया जायेगा. बैठक में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया.

प्रखंड प्रमुख श्री चौधरी समिति के अध्यक्ष एवं बीडीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नरेंद्र प्रसाद सचिव बनाये गये. समिति के अन्य सदस्यों में किशोर कल्याण पदाधिकारी, थानाप्रभारी, बीडीओ, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आदि शामिल हैं. राष्ट्रीय विकास एवं समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बाल अधिकार और संरक्षण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >