सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत

हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए यूपी की तरह बिहार में भी पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुविधा समाप्त करने की मांग की. उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास खाली कर देने के उच्चत्तम न्यायालय के आदेश पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री चौधरी ने […]

हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए यूपी की तरह बिहार में भी पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुविधा समाप्त करने की मांग की. उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास खाली कर देने के उच्चत्तम न्यायालय के आदेश पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में भी यह लागू होना चाहिए. उन्होंने राज्य सरकार से पूर्व मुख्यमंत्री को दी जानी वाली इस प्रकार की सुविधा समाप्त कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने की मांग की. पूर्व मंत्री ने कहा कि जब राज्य या केंद्र सरकार के पूर्व मंत्रियों के लिए इस प्रकार की सुविधा नहीं है, तो पूर्व मुख्यमंत्री को यह सुविधा क्यों मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >