हाजीपुर : बाइक सवार दो अपराधी राह चलती एक महिला के गले से चेन झपट कर फरार हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के गांधी चौक के समीप नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज निवासी विशाखा देवी अपने परिजनों के साथ लगभग छह बजे शाम घर लौट रही थी कि गांधी चौक के समीप एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गये. दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में भय पैदा हो गया है.
वहीं चेन झपटने के क्रम में महिला रोड पर गिर पड़ी और चिल्लाते हुए गांधी चौक पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी दी. महिला का कहना है कि मेरे कई बार कहने के बाद भी उसने कोई कार्रवाई नहीं की. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.
