हाजीपुर : अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सम्मेलन में केंद्र की कॉरपोरेट परस्त नीतियों का विरोध करते हुए गरीबों के हित में संघर्ष का संकल्प लिया गया. आम्रपाली नगर भवन में संगठन का तीसरा जिला सम्मेलन संपन्न हुआ. कार्यक्रम शुरू होने से पहले चारू मजूमदार के 44वें शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.
खेमस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश की संपदा को कॉरपोरेट घरानों के हाथों सौंप देने पर आमदा है. सम्मेलन में पर्यवेक्षक एवं संगठन के राज्य कमेटी सदस्य सुभाष सिंह की देखरेख में नई जिला कमेटी का चुनाव हुआ. जिलाध्यक्ष के पद पर दीनबंधु प्रसाद और सचिव के रूप में रामबाबू भगत चुने गये.
