जल संरक्षण व भंडारण जरूरी : डीएम

जन जागरूकता अभियान का दिग्घी हाइस्कूल प्रांगण में डीएम ने किया उद्घाटन हाजीपुर : जिले में वर्षा जल संचयन की दिशा में जिला प्रशासन का प्रयास जोड़ पकड़ने लगा है. जल संरक्षण और भंडारण के लिए विभिन्न स्तरों पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. रविवार को जिलाधिकारी रचना पाटील ने दिग्घी हाइस्कूल प्रांगण […]

जन जागरूकता अभियान का दिग्घी हाइस्कूल प्रांगण में डीएम ने किया उद्घाटन

हाजीपुर : जिले में वर्षा जल संचयन की दिशा में जिला प्रशासन का प्रयास जोड़ पकड़ने लगा है. जल संरक्षण और भंडारण के लिए विभिन्न स्तरों पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. रविवार को जिलाधिकारी रचना पाटील ने दिग्घी हाइस्कूल प्रांगण में इसका विधिवत उद्घाटन किया. मौके पर विधायक अवधेश सिंह, उप विकास आयुक्त सर्वनारायण यादव, एसडीओ रवींद्र कुमार सहित अनेक अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौजूद थे.
स्काउट-गाइड के कैडेटों ने भी अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करायी. जिलाधिकारी के निर्देश पर भारत स्काउट एवं गाइड वैशाली के कैडेटों ने नगर में साइकिल रैली निकालकर जल संरक्षण और भंडारण का संदेश फैलाया. उच्च विद्यालय दिग्घी से निकाली गयी रैली शहर के विभिन्न मार्गों और चौक-चौराहों से होकर एसडीओ रोड स्थित स्काउट भवन में समाप्त हुई. इसके पहले डीएम, डीडीसी, एवं विधायक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया. कैडेट जल संरक्षण और इसके महत्व से संबंधित नारे लगा रहे थे. स्काउट, गाइड के जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलों के कैडेट आम लोगों के बीच जाकर वर्षा जल संचय के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरू किये गये मिशन 24×7 का महत्व बतायेंगे. स्काउट शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने रैली का संचालन किया. रैली में जीतेश कुमार, राजा बाबू, अरविंद कुमार, विशाल कुमार, प्रेरणा, कंचन आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >