52 किलो गांजे के साथ पकड़े गये दो तस्कर

गिरफ्तार तस्करों से पुलिस कर रही गहन पूछताछ महुआ सदर : पुलिस ने रविवार की दोपहर तस्करी के लिए लाये गये 52 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की गिरफ्तारी कुतुबपुर लगुराव गांव स्थित जयकुमार राय के ईंट भट्ठे के पास से की गयी. महुआ थाने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस […]

गिरफ्तार तस्करों से पुलिस कर रही गहन पूछताछ

महुआ सदर : पुलिस ने रविवार की दोपहर तस्करी के लिए लाये गये 52 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की गिरफ्तारी कुतुबपुर लगुराव गांव स्थित जयकुमार राय के ईंट भट्ठे के पास से की गयी. महुआ थाने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंस्पेक्टर भागीरथ प्रसाद ने बताया कि मुखबिरों द्वारा रविवार की दोपहर 12 बजे सूचना मिली की 52 किलोग्राम गांजे को ठिकाने लगाने के लिए साथ दो तस्कर कुतुबपुर लगुरांव स्थित जयकुमार राय की चिमनी के पास खड़े हैं. इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर अवर निरीक्षक ब्रजेश कुमार, अशोक सिंह, जयनंदन कुमार, ध्रुव कुमार के साथ टीम गठित कर मौके पर पहुंचे.
पुलिस ने वहां खगड़िया जिला अंतर्गत पसराहा थाने के बाबू चकला गांव निवासी आनंदी जायसवाल के पुत्र संजय जायसवाल तथा पश्चिम बंगाल के रुपौली पुरुलिया थाना अंतर्गत बिरौली गांव निवासी खंतर प्रसाद जायसवाल के पुत्र अनिल जायसवाल को 4 पैकेटों में कुल 52 किलोग्राम गांजे के साथ घर दबोचा. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से उनके काराेबार के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >