मंडल कारा में बंद कैदियों की होगी नियमित स्वास्थ्य जांच

हाजीपुर : जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जायेगी और संक्रामक रोगों का इलाज किया जायेगा. राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के आलोक में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने गुरुवार को मंडल कारा में कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. सदर अस्पताल के अपर उपाधीक्षक सह सहायक चिकित्सा […]

हाजीपुर : जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जायेगी और संक्रामक रोगों का इलाज किया जायेगा. राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के आलोक में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने गुरुवार को मंडल कारा में कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. सदर अस्पताल के अपर उपाधीक्षक सह सहायक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मधुसूदन प्रसाद के नेतृत्व में चिकित्सा दल द्वारा कुल 73 बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गयी.

डॉ प्रसाद ने बताया कि विभाग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जेल के अंदर बंदियों की मानसिक बीमारी, मलेरिया, कुष्ठ, टीवी एवं अन्य संक्रामक बीमारियों की जांच कर उसका उपचार करना है. स्वास्थ्य जांच हर महीने नियमित रूप से की जायेगी. गुरूवार को जेल के अंदर जिन 73 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, उनमें नौ में कालाजार तथा चार बंदियों में टीबी के लक्षण पाये गये. इन रोगियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज गये हैं.

अन्य रोगियों में चर्मरोग के 23, फाइलेरिया के 15, मानसिक रोग के 4 तथा सामान्य बीमारी के 18 मरीज पाये गये. मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी दयानंद श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल कारा के अंदर एक महिला समेत चार बंदी मानसिक रोग के शिकार पाये गये. इनमें 35 वर्षीय अमित कुमार, 30 वर्षीया प्रीति सिन्हा, 26 वर्षीय नवल कुमार सिंह तथा 42 वर्षीय नवल सिंह शामिल हैं. इनमें अमित कुमार को उसकी मानसिक अवस्था देखते हुए रांची भेजने की सलाह दी गयी.

बाकी तीन का इलाज सदर अस्पताल स्थित मानसिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >