बिजली की समस्या से नहीं मिल रही निजात

महनार : महनार नगर पंचायत के सभी बिजली के पोल व तार जर्जर हैं. नीतीश सरकार में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का दौड़ चला तो सरकार ने विभिन्न निजी कंपनियों को ठेका दे दिया. अब उपभोक्ता निजी कंपनियों के ठेकेदारों से परेशान हैं. वे अपनी मनमर्जी करते हैं. जहां पोल एवं ट्रांसफॉर्मर की अति आवश्यकता […]

महनार : महनार नगर पंचायत के सभी बिजली के पोल व तार जर्जर हैं. नीतीश सरकार में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का दौड़ चला तो सरकार ने विभिन्न निजी कंपनियों को ठेका दे दिया. अब उपभोक्ता निजी कंपनियों के ठेकेदारों से परेशान हैं. वे अपनी मनमर्जी करते हैं. जहां पोल एवं ट्रांसफॉर्मर की अति आवश्यकता है

वहां नहीं लगाते हैं. बिजली बिल भी मनमाने ढंग से आ रहा है. विद्युत कार्यालय का चक्कर लगाकर उपभोक्ता परेशान हैं. वहां भी आश्वासन के अतिरिक्त कुछ नहीं मिलता है. वर्षों पुराने जर्जर तार से दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. आरपीएस कॉलेज के ऊपर से गुजरता 11 हजार का जर्जर तार हमेशा अनहोनी का दस्तक दे रहा है. पदाधिकारी के कहने पर भी कर्मी नहीं सुन रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >