बिहार : हाजीपुर में व्यवसायी की गोली मार हत्या

हाजीपुर (वैशाली) : बिहार के हाजीपुर शहर में गुरुवार की शाम अपराधियों ने फिर एक व्यवसायी अशोक साह की गोली मार कर हत्या कर दी. अज्ञात अपराधियों ने उसे फोन कर घर से बुलाया और उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नगर थाने के जौहरी बाजार मकसुदपुरा […]

हाजीपुर (वैशाली) : बिहार के हाजीपुर शहर में गुरुवार की शाम अपराधियों ने फिर एक व्यवसायी अशोक साह की गोली मार कर हत्या कर दी. अज्ञात अपराधियों ने उसे फोन कर घर से बुलाया और उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नगर थाने के जौहरी बाजार मकसुदपुरा मोहल्ला निवासी स्वशंकर साह के 35 वर्षीय पुत्र अशोक साह पेंटिंग का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करता था. शाम में काम कर घर वह लौटा था.

बताया जाता है कि लगभग सात बजे किसी का फोन आया था, जिससे बात कर वह कुछ ही देर बाद घर से निकला था. घर से कुछ ही दूरी पर जौहरी बाजार से बागमली जानेवाली रेलवे भवारी के रास्ते के बीच अपराधियों ने अशोक कुमार को कान के पास गोली मार दी और फरार हो गये. गोली लगने के बाद अशोक कुमार वही गिर पड़ा.

खून से लथपथ सड़क किनारे उसे गिरा देख स्थानीय लोगों ने उसके घर पर सूचना दी. सूचना पाकर पहुंचे घरवाले उसे सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >