हाजीपुर : बोर्ड की बैठक में नगर क्षेत्र में रोशनी के लिए किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला गया. इस संबंध में आगे की योजना भी बतायी गयी.
बताया गया कि नगर को जगमग करने के लिए विभिन्न स्थानों पर हाइमास्ट लाइट लगायी जायेंगी. नगर के रामाशीष चौक से लेकर बुद्धमूर्ति चौक तक मुख्यमार्ग के बीच बने डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगायी जानी है. इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लग जाने से विशेष कर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हरिहर क्षेत्र आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी.
