करेंट से युवक की मौत, मातम

लालगंज : थाना क्षेत्र के मानिकपुर पकड़ी गांव में बिजली के स्पर्शाघात से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना तब हुई, जब प्रभु राम के 29 वर्षीय पुत्र राकेश राम खेत में मकई का बोझा ट्रैक्टर पर लाद कर घर ले जा रहे थे कि सड़क पर झूलते हुए 11 हजार […]

लालगंज : थाना क्षेत्र के मानिकपुर पकड़ी गांव में बिजली के स्पर्शाघात से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना तब हुई, जब प्रभु राम के 29 वर्षीय पुत्र राकेश राम खेत में मकई का बोझा ट्रैक्टर पर लाद कर घर ले जा रहे थे कि सड़क पर झूलते हुए 11 हजार पावर के बिजली तार से वह सट गया.

विद्युत तार से स्पर्श होने के बाद देखते-ही-देखते उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तार में सटते ही वह ऊपर ही लटक गया तथा चरचराहट की आवाज के साथ आग निकलने लगी. उसकी मौत हो जाने के बाद शव नीचे गिर गया. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गया. घटना की सूचना उपरांत पहुंची स्थानीय पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी : इस दौरान स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की तथा मृतक के आश्रितों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की. लोगों का कहना था कि बार-बार बिजली विभाग को आवेदन दिये जाने के बाद भी विभाग तार को कभी टाइट नहीं किया न ही पुराने तार को बदला.
राकेश की मौत की खबर मिलते ही उसके घर पर कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी रानी देवी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था. वहीं, उनकी तीन पुत्रियां क्रमश: सात वर्षीया संध्या, तीन वर्षीया जुड़वा बहन निशा और मनीषा लोगों का मुंह देख रही थी, तो कभी-कभी बड़ी बेटी रोने लगती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >