पेट्राेल में पानी मिलने की शिकायत से लोग नाराज

महनार : महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर अवस्थित इसार पेट्रोल पंप पर बुधवार की सुबह पेट्रोल में पानी पाये जाने को लेकर घंटों गहमा-गहमी का माहौल व्याप्त रहा. सुबह-सुबह सैकड़ों गाड़ियों ने पेट्रोल लिया और जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हो सकी, तो देखते-देखते पुन: भीड़ लगनी प्रारंभ हो गयी. हर तरफ से गाड़ी वाले अपनी-अपनी गाड़ियों […]

महनार : महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर अवस्थित इसार पेट्रोल पंप पर बुधवार की सुबह पेट्रोल में पानी पाये जाने को लेकर घंटों गहमा-गहमी का माहौल व्याप्त रहा. सुबह-सुबह सैकड़ों गाड़ियों ने पेट्रोल लिया और जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हो सकी, तो देखते-देखते पुन: भीड़ लगनी प्रारंभ हो गयी.

हर तरफ से गाड़ी वाले अपनी-अपनी गाड़ियों से पेट्रोल निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करते देखे गये. इस दौरान पंप कर्मियों से कुछ ग्राहकों को तू-तू मैं-मैं की भी नौबत आयी. इसमें थाना स्टॉफ समेत दर्जनों स्थानीय लोग भी शामिल थे.

अंतत: सभी वाहन मालिकों को इसार पेट्रोल पंप के द्वारा पैसा वापस तो किया गया, किंतु वाहन मालिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. कई लोगों ने तो गाड़ी को गैरेज तक किसी तरह ले जाकर कारबोरेटर एवं टंकी की सफाई तक करवायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >