आज होगा तय, ग्रामीण सत्ता की बागडोर होगी किसके हाथ

हाजीपुर : अब इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गयीं. गुरुवार को मतगणना प्रारंभ होगी और दिन के बारह बजे तक सभी प्रखंडों की एक-एक पंचायत का परिणाम आ जाने की संभावना है. तीन माह से चल रही पंचायत चुनाव अब अंतिम चरण में है. गुरुवार दो जून से मतगणना कार्य शुरू हो रहा है. जिले […]

हाजीपुर : अब इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गयीं. गुरुवार को मतगणना प्रारंभ होगी और दिन के बारह बजे तक सभी प्रखंडों की एक-एक पंचायत का परिणाम आ जाने की संभावना है. तीन माह से चल रही पंचायत चुनाव अब अंतिम चरण में है. गुरुवार दो जून से मतगणना कार्य शुरू हो रहा है. जिले में पहली बार की गयी केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेल्ट्रान भवन में महुआ और महनार अनुमंडल के पंचायतों की मतगणना होगी,

जबकि नाइपर में हाजीपुर अनुमंडल के पंचायतों की मतगणना होगी. मतगणना को लेकर तैयारियों को जिला प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है. जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत रचना पाटील एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए 12 से लेकर 20 टेबुल लगाये गये हैं.

हाजीपुर अनुमंडल के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के लिए 12, वैशाली प्रखंड के लिए 14 और शेष सभी प्रखंडों के लिए 20 टेबुल लगाये जायेंगे. महुआ के चेहराकलां एवं महनार के देसरी के लिए 12 टेबुल लगाये जायेंगे. मतगणना केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा आदेश जारी किया गया है. केंद्र में अनधिकृत प्रवेश पर सख्ती से रोक रहेगी.

सबसे पहले होगी छंटनी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी टेबुलों पर पांच मतगणना कर्मी एवं एक मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं. मतपेटिका खुलने के बाद सबसे पहले मतगणनाकर्मी मतपत्रों को पदवार छंटनी करेंगे, लेकिन मुखिया के मतपत्र को अनिवार्य रूप से पर्यवेक्षक छांटेगे.
एक दिन में अधिकतम तीन पंचायतों के मतों की गणना हो सकेगी.
सबसे पहले वार्ड और पंच के मतों की होगी गणना : प्रत्येक टेबुल पर तैनात छह मतगणनाकर्मी एक-एक पद के मतपत्रों का बंडल बनायेंगे. सबसे पहले वार्ड और पंच के मतों की गिनती होगी. उसके बाद पंचायत समिति फिर उसके बाद मुखिया और सरपंच की तथा सबसे बाद में जिला पर्षद के मतों की गिनती होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >