बिजली संकट के खिलाफ जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन

हाजीपुर : वैशाली जिला नागरिक विकास परिषद के बैनर तले भगवानपुर में बिजली संकट के खिलाफ जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने विद्युत कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता के विरोध नारे लगाये. प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव और उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने किया. बिजली की समस्या से आक्रोशित […]

हाजीपुर : वैशाली जिला नागरिक विकास परिषद के बैनर तले भगवानपुर में बिजली संकट के खिलाफ जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने विद्युत कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता के विरोध नारे लगाये. प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव और उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने किया. बिजली की समस्या से आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को कहना था कि भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में दो महीनें से बिजली संकट कायम है. कई इलाकों में ट्रांसफर्मर जले हुए हैं. बिजली के पुराने जर्जर तार खतरे को आमंत्रण दे रहें हैं.

इन मांगो को लेकर कई बार आवाज उठायी गयी , लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई. प्रदर्शन के माध्यम से क्षेत्र में 20 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर तारों को बदलने एवं जले हुए ट्रांसफर्मर को बदलने की मांग की गयी. प्रदर्शन में विनय गिरि, विनोद पासवान, अजय कुमार राय, उमेश सिंह, रामदयाल दास, सतीश पासवान, मो शकील, सोना देवी, बनारसी देवी समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >