हाजीपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्र सरकार के दो साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शुभकामना प्रकट की गयी. नगर के न्यू बाइपास में लोदीपुर स्थित रास बिहारी राय मीटिंग हॉल में भाजपा दक्षिणी मंडल की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता किशोर कुणाल ने की.
बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में लागू की गयी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. मौके पर अर्जुन राय, अरुण कुमार, मनोज ठाकुर, पप्पू शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, सुजीत कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इधर, शहर के बागदुल्हन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद शाही के आवासीय परिसर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.
