पातेपुर में ताड़ के पेड़ से गिर कर एक की मौत

पातेपुर : पातेपुर प्रखंड की मौदह चतुर पंचायत के सहवाजपुर पुरैना गांव में मंगलवार को ताड़ के पेड़ से गिरने के कारण एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक 50 वर्षीय गंगा पासवान सहवाजपुर पुरैना गांव का ही रहनेवाला बताया गया है. मंगलवार की तड़के वह ताड़ी उतारने के लिए ताड़ के […]

पातेपुर : पातेपुर प्रखंड की मौदह चतुर पंचायत के सहवाजपुर पुरैना गांव में मंगलवार को ताड़ के पेड़ से गिरने के कारण एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक 50 वर्षीय गंगा पासवान सहवाजपुर पुरैना गांव का ही रहनेवाला बताया गया है. मंगलवार की तड़के वह ताड़ी उतारने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़ा था कि अचानक तेज आंधी और पानी आ गया. आंधी के तेज झोंके के कारण उसने अपना संतुलन खो दिया और ऊपर से नीचे गिर आया. पेड़ से गिरने के कारण उसकी वहीं मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >