चुनाव के नाम पर विक्रेता हजम कर गये राशन-केरोसिन

नगवां : प्रखंड क्षेत्र की जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों ने इस पंचायत चुनाव का खूब लाभ उठाया. लाभ तो इतना उठाया कि अपभोक्ताओं के दो तीन-माह के हक को बिल्कुल ही हजम कर गये. उपभोक्ता आखिर जाएं, तो कहां जाये. अधिकारियों कह रहे हैं कि अभी माथे पर पंचायत चुनाव है. इधर, जन वितरण प्रणाली […]

नगवां : प्रखंड क्षेत्र की जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों ने इस पंचायत चुनाव का खूब लाभ उठाया. लाभ तो इतना उठाया कि अपभोक्ताओं के दो तीन-माह के हक को बिल्कुल ही हजम कर गये. उपभोक्ता आखिर जाएं, तो कहां जाये. अधिकारियों कह रहे हैं कि अभी माथे पर पंचायत चुनाव है.

इधर, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार उपभोक्ताओं को यह कह कर टहला देते थे कि चुनाव के कारण ट्रकों की धर-पकड़ हो रहा है. इसलिए अनाज एवं केरोसिन नहीं आ रहा है. उपभोक्ता उनकी बातों को सुन बैरंग लौट जाते थे. उपभोक्ताओं को तब पता चलता था, जब वैसे डीलर द्वारा वितरण किया जाता था, जो डीलर चुनाव लड़ते थे और जनता को खुश करने के अपने क्षेत्र में राशन केरोसिन का वितरण कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >