बंदरों के आतंक से त्रस्त हैं रामभद्र के भद्रजन

हाजीपुर : शहर के रामभद्र मुहल्ले के भद्रजन बंदर के आतंक से पीड़ित हैं. पिछले एक सप्ताह से मुहल्ले में बंदरों का आतंक है. ये बंदर राह चलती महिलाओं को काट रहे हैं. लड़कियों द्वारा ले जाये जा रहे सामान को झपट कर परेशान कर रहे हैं. बंदरों के काटने से अब तक दर्जनों लोग […]

हाजीपुर : शहर के रामभद्र मुहल्ले के भद्रजन बंदर के आतंक से पीड़ित हैं. पिछले एक सप्ताह से मुहल्ले में बंदरों का आतंक है. ये बंदर राह चलती महिलाओं को काट रहे हैं.

लड़कियों द्वारा ले जाये जा रहे सामान को झपट कर परेशान कर रहे हैं. बंदरों के काटने से अब तक दर्जनों लोग घायल होकर अस्पताल में भरती हो चुके हैं. इन बंदरों के आतंक से लोग इस कदर पीड़ित हैं कि घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं और आवश्यक होने पर हाथ में डंडा आदि निकलते हैं, लेकिन किसी आदमी के हाथ में डंडा देखते ही ये बंदर लोगों को काट लेता है. बंदरों के आतंक के बीच लोगों का कहना है कि ये बच्चों को ज्यादा परेशान नही कर रहे हैं.
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस आतंक की जानकारी होने के बावजूद जिला प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >