मृतक के परिजनों को पूर्व मंत्री ने दी सांत्वना

वैशाली : भारत एजेंसी कर्मी रोहना निवासी विपिन कुमार सिंह को अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर देने व लाखों रुपये की लूट की खबर पाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री रधुवंश प्रसाद सिंह मृतक के घर पहुंच कर उनके पिता तेज नारायण सिंह को ढाढ़स बांधते हुए कहा कि विषम परिस्थिति में मनुष्य को धैर्य […]

वैशाली : भारत एजेंसी कर्मी रोहना निवासी विपिन कुमार सिंह को अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर देने व लाखों रुपये की लूट की खबर पाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री रधुवंश प्रसाद सिंह मृतक के घर पहुंच कर उनके पिता तेज नारायण सिंह को ढाढ़स बांधते हुए कहा कि विषम परिस्थिति में मनुष्य को धैर्य व धारण करना चाहिए. वहीं मीडिया कर्मियों को बताया कि हम सूबे के सरकार से तीन मांग करते हैं, जिसमें पहला अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, दूसरा उचित मुआवजा व तीसरा आश्रितों को सरकारी नौकरी मिले. उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासनिक विफलता है.

इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए और इसके हम व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे. इससे पूर्व भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह, विधायक अशोक सिंह व हम जिलाध्यक्ष संजय सिंह भी मृतक के परिजनों से मिल कर ढाढ़स बंधाया. इस मौके पर केदार राय, लखींद्र सिंह, नरेश प्रसाद सिंह, हरेंद्र राय सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >