दुकान में आग लगने से लाखों के सामान जल कर राख

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डाकबंगला रोड स्थित एक दुकान में आग लगने से दुकान में रखे लाखों के सामान जल कर राख हो गये. जानकारी के अनुसार, सुबह में डाकबंगला रोड स्थित सूर्यवती देवी कॉम्पलेक्स में दिनेश चौधरी के बाथ एंड रूम सेनेटरी दुकान से आग लगने के कारण बंद दुकान से धुआं […]

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डाकबंगला रोड स्थित एक दुकान में आग लगने से दुकान में रखे लाखों के सामान जल कर राख हो गये. जानकारी के अनुसार, सुबह में डाकबंगला रोड स्थित सूर्यवती देवी कॉम्पलेक्स में दिनेश चौधरी के बाथ एंड रूम सेनेटरी दुकान से आग लगने के कारण बंद दुकान से धुआं निकलता देख कॉम्पलेक्स के मालिक गगां सागर ने तुरंत दुकान के मालिक दिनेश चौधरी को फोन पर घटना की सूचना दी. दुकान में लगी आग की खबर मिलते ही दिनेश चौधरी ने दुकान का ताला

जैसे ही खोला कि आग की लपट दुकान से बाहर फेंकने लगी. तत्काल इसकी सूचना नगर थाना और फायर ब्रिगेड को दी गयी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवानों ने पहुंच कर दुकान में लगी भयानक आग पर काबू पाया, मगर तब तक दुकान में रखे लगभग पांच लाख रुपये से ऊपर का सामान जल का राख हो गया. इस दौरान आसपास के दुकानदारों एवं लोगों में अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों ने भी फैलती आग को बुझाने में सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >