सरकारी भूमि से कब्जा हटाने की मांग

महुआ (सदर) : महुआ बाजार स्थित केसर-ए-हिंद के नाम पर दर्ज सरकारी भूमि सहित देसरी रोड स्थित डॉ राजेंद्र स्मारक की जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा जमा रखा है. इस संबंध में प्रगतिशील नागरिक मंच, महुआ के संयोजक ललित कुमार घोष, पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता, पुनीत कुमार सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार यादव, […]

महुआ (सदर) : महुआ बाजार स्थित केसर-ए-हिंद के नाम पर दर्ज सरकारी भूमि सहित देसरी रोड स्थित डॉ राजेंद्र स्मारक की

जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा जमा रखा है.
इस संबंध में प्रगतिशील नागरिक मंच, महुआ के संयोजक ललित कुमार घोष, पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता, पुनीत कुमार सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार यादव, प्रो वेदप्रकाश पटेल, राजू साह सहित अन्य लोगों ने उपविकास आयुक्त, वैशाली एवं अनुमंडल पदाधिकारी, महुआ को लिखित ज्ञापन देकर कानून सम्मत कार्रवाई करते हुए उपरोक्त सरकारी भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >