नगवां : नौवीं कक्षा की एक छात्रा अपने विद्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने जा रही थी कि कुछ लोगों ने बोलेरो से अपहरण कर लिया. इस मामले में बेलसर ओपी क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाने में दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी में बताया गया है कि उसकी 15 वर्षीया पुत्री अपने छोटे भाई के साथ गांव के ही केशव बालिका उच्च विद्यालय से होकर नौवीं कक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए जारंग हाट पर ई-मेल आइडी बनवाने जा रही थी कि
उसी क्रम में एक लाल रंग का बोलेरो आकर रुकी और उसमें से तीन लड़कों ने उतर कर सपना को जबरदस्ती पकड़ कर बोलेरो में बैठा कर भाग निकला. जब मेरे लड़के ने घर आकर सारी बात बताया, तो काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका. मुझे शंका है कि मेरी बच्ची को कुछ लोगों ने अपहरण कर ले गया है. इस मामले में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के परैया गांव निवासी गोविंद कुमार झा, सोनू कुमार झा, विजय झा एवं सकरा थाना के राम नगर गांव निवासी महाकांत झा, उसकी पत्नी नीतू देवी उर्फ गोनौरी देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
