पुलिस को कई मामलों में पूर्व से थी तलाश
हाजीपुर : कई मामलों में पुलिस द्वारा वांछित और कथित अपहृत सुकरीत राय को पुलिस ने उसके घर से बरामद कर लिया.
प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस ने गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव से एक व्यक्ति सुकरीत को उसके घर से ही बरामद किया. उसके अपहरण की प्राथमिकी उसकी पत्नी ने दर्ज करायी थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव के सुकरीत की पत्नी ने अपने
पति के अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जबकि पुलिस को कई मामलों में पूर्व से उसकी तलाश रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे बरामद कर लिया.
